नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में मंगल बाजार रोड पर एक कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.50 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा कि सुबह 6.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और 7. 20 मिनट तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि आग इमारत के मंजिल पर एक कार्यालय में बिजली के मीटर, एसी, फर्नीचर, कार्यालय रिकॉर्ड आदि में लगी थी।
उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
भाषा नोमान रंजन
रंजन