Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भुवनेश्वर में युवक की गोली मारकर हत्या, व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका

भुवनेश्वर, पांच नवंबर (भाषा) भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कारोबारी प्रतिद्वंद्विता की आशंका जताई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तपन नायक और दो अन्य लोग बुधवार आधी रात के आसपास दोपहिया वाहन से जा रहे थे और इसी दौरान 'ओल्ड टाउन' के मौसिमा चौक पर कुछ हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त सरवण विवेक एम ने बताया, ‘‘तपन को गोली लगी थी और उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

पुलिस को संदेह है कि कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन