Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी

मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,403.71 अंक उछलकर 78,689.87 अंक पर और एनएसई निफ्टी 378.85 अंक चढ़कर 24,340.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.07 प्रतिशत फिसलकर 93.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 7,284.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। वहीं चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त में हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3.03 प्रतिशत उछला, एसएंडपी 500 में 1.58 प्रतिशत की तेजी आई और नैस्डैक कम्पोजिट 1.44 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स बुधवार को 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 अंक पर और निफ्टी 149.75 अंक की बढ़त के साथ 23,960.60 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका