Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अमेरिका में सिटीबैंक के कार्यालय परिसर में गोलीबारी, हमलावर समेत दो की मौत

टाम्पा (अमेरिका), पांच नवंबर (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में टाम्पा के पास सिटीबैंक के एक बड़े कार्यालय परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में गोली चलाने का संदिग्ध आरोपी भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार्यालय परिसर में गोलीबारी की सूचना दी थी।

फ्लोरिडा के अधिकारियों के मुताबिक, सिटीबैंक के कार्यालय परिसर में किसी हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर इमारतों की तलाशी शुरू कर दी।

हिल्सबरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पुलिस को खतरे की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत को खाली कराने और परिसर की तलाशी लेने की कार्रवाई शुरू की।

काउंटी के शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह किसी खास व्यक्ति या समूह को निशाना बनाकर की गई घटना हो सकती है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के संदिग्ध की मौत हो चुकी है।

एपी रंजन खारी

खारी