Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हत्या का वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

नोएडा, पांच नवंबर (भाषा) नोएडा के जेवर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक बदमाश को बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया । पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान शालू के रूप में हुई है और उसके खिलाफ चोरी, दहेज हत्या और हत्या समेत 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के जेवर पुलिस बैरियर लगा कर बदमाशों की तलाश में जांच कर रही थी। इसी दौरान हसनपुर की ओर जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा और पुलिस दल ने पीछा कर उसे घेर लिया, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद उसके पैर में गोली लगी ।

पुलिस के मुताबिक कि शालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर की रात जहांगीरपुर निवासी इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

भाषा सं रंजन

रंजन