Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास बृहस्पतिवार शाम यातायात बाधित रहेगा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एक कार्यक्रम के मद्देनजर इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास की कई सड़कों पर पांच नवंबर को शाम चार बजे से छह बजे तक यातायात बाधित रहेगा। यातायात संबंधी परामर्श में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली यातायात पुलिस के परामर्श के मुताबिक, शाम चार बजे से सचिवालय मार्ग और वेलोड्रोम रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, यातायात की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित या उनके मार्ग में परिवर्तन किया जा सकता है।

परामर्श में बताया गया है कि शांति वन चौराहा और भैरों मार्ग चौराहा के बीच रिंग रोड के हिस्से, गीता कॉलोनी पुल से आईपी पुल की ओर जाने वाले सलीमगढ़ बाईपास, तथा डब्लू-पॉइंट से दिल्ली गेट तक के मार्ग पर भी यातायात संबंधी पाबंदियां रह सकती हैं।

इसके अलावा, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट से राजघाट के बीच जेएलएन मार्ग, राजघाट से किशन घाट की ओर पावर हाउस रोड, तथा आईटीओ से यमुना पुल की ओर जाने वाले आईपी मार्ग एवं विकास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सचिवालय मार्ग, वेलोड्रोम रोड, आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस परामर्श के अनुसार बनाएं, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलने के लिए कहा गया है।

भाषा खारी रंजन

रंजन

रंजन