मियामी, चार नवंबर (एपी) अमेरिका में मियामी के पास बिस्केन खाड़ी में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मियामी-डेड शेरिफ कार्यालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर से कुछ समय पहले ‘की बिस्केन’ के पास ‘बिल बैग्स स्टेट पार्क’ के निकट खाड़ी में गिर गया।
अमेरिकी तटरक्षक बल ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान तत्काल उजागर नहीं की।
एपी सिम्मी वैभव
वैभव