Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कारोबारियों की मजबूत मांग के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 411.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 15 पैसे या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 411.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 515 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश