नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) बुधवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि30मंत्रिमंडल अग्निवीर
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की।
प्रादे98पंजाब राहुल मोदी
प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैं: राहुल
संगरूर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि यदि मोदी उनके साथ बहस करते हैं तो वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि प्रधानमंत्री “देशद्रोही” हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर काम करते हैं।
वि15 : अमेरिका डेमोक्रेट चुनाव
डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल
वाशिंगटन, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है जो वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले शासन को करारा झटका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में विरोध के एक नए दौर की शुरुआत है।
दि53सीआईसी वायुसेना प्रमुख नियुक्ति
वायुसेना प्रमुख की नियुक्ति: तीन रक्षा कार्यालयों को रिकॉर्ड नहीं मिले, मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्रालय के तीन कार्यालय यह नहीं बता पाए कि वायुसेना प्रमुख (चीफ ऑफ एयर स्टाफ) की नियुक्ति से जुड़े रिकॉर्ड किस अधिकारी या विभाग के पास हैं, जबकि रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चयन प्रक्रिया या सेवा प्रमुखों की नियुक्ति से जुड़ी नीति और दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर याचिका के जवाब में यह जानकारी मिली।
दि15 : कांग्रेस अमेरिका मध्यावधि
अमेरिका के मध्यावधि चुनावों ने संस्थागत संतुलन बहाल किया, भारत में 2014 से यह बिगड़ा है: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों ने उस संस्थागत संतुलन को बहाल किया है, जो गणतांत्रिक लोकतंत्र के मूल में है और भारत में 2014 से यह खतरनाक ढंग से बिगड़ा हुआ है।
प्रादे136बिरला संसद चर्चा
शीतकालीन सत्र से पहले बिरला ने कहा: व्यवधान के बिना चर्चा जरूरी
तिरुवनंतपुरम, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बुधवार को कहा कि सहमति और असहमति लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन संसद में सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
प्रादे135मप्र संघ लीड होसबाले
महासचिव होसबाले ने एसआईआर को सही ठहराया, ‘अराजक शक्तियों’ के प्रति आगाह किया
इंदौर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को बुधवार को उचित ठहराते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद इन सूचियों को त्रुटिहीन बनाना है।
वि28इजराइल दूसरीलीड चुनाव
इजराइल के राष्ट्रपति ने चुनाव के प्रमाणित नतीजों को स्वीकार किया
यरुशलम, इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने बुधवार को पिछले हफ्ते हुए मतदान के प्रमाणित नतीजों को स्वीकार कर लिया और कहा कि वह नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करेंगे।
वि15अमेरिका डेमोक्रेट चुनाव
डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल
वाशिंगटन, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है जो वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले शासन को करारा झटका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में विरोध के एक नए दौर की शुरुआत है।
अर्थ42लीड मंत्रिमंडल महत्वपूर्ण खनिज
लिथियम, निकेल के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी भंडारण प्रणालियों और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिज लिथियम और निकेल के घरेलू प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को सरकार ने अगले पांच वर्षों में 2,814 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता योजना को मंजूरी दी।
अर्थ43मंत्रिमंडल लीड आंकड़ा संग्रह
सांख्यिकी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 4,371 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश की आधिकारिक सांख्यिकी व्यवस्था में बदलाव और उसे आधुनिक रूप देने के लिए बुधवार को 4,371.1 करोड़ रुपये की एक योजना को मंजूरी दी।
खेल20खेल लीड भारत
तेज गेंदबाजों और कोहली के कमाल से भारत ने जीता पहला वनडे
ऑकलैंड, तेज गेंदबाजों के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बुधवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की।
खेल27खेल निशानेबाजी भारत विवाद
भारतीय निशानेबाजी में एक और किट विवाद, शांभवी विश्व चैम्पियनशिप से अयोग्य करार
नयी दिल्ली, भारतीय निशानेबाजी दल को दोहा आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप के दौरान करारा झटका लगा जब राइफल निशानेबाज शांभवी क्षीरसागर को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा से अयोग्य करार दिया गया ।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि26अभिभावक बच्चे मना करना
बच्चे को ‘ना’ कैसे कहें और अपने फैसले पर कैसे कायम रहें?
जोंडालुप , छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए उन्हें ‘ना’ कहना सबसे मुश्किल कामों में से एक हो सकता है।
वि25उपग्रह ध्वनि दूरबीनें
उपग्रहों का शोर दूरबीनों और जीपीएस के कामकाज को कर रहा बाधित, क्या है इस समस्या का हल
पर्थ, एक दशक से भी कम समय पहले पृथ्वी की कक्षा में करीब 2,000 सक्रिय उपग्रह थे। आज इनकी संख्या बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है। आने वाले समय में लाखों और उपग्रह भेजने की योजना है।
भाषा
राजकुमार पवनेश
पवनेश