Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिल्लीः महिला हेड कांस्टेबल ने एक साल में 119 लापता बच्चों को ढूंढा

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल ने पिछले एक साल में 119 लापता बच्चों को ढूंढकर उनके परिवार से मिलाने में मदद की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारीद दी।

एक अधिकारी ने लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने में मदद करने के लिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चंचल की सराहना की।

अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच चंचल ने 119 लापता बच्चों और 16 अन्य लापता व्यक्तियों का पता लगाया।

अधिकारी ने कहा कि 119 बच्चों में से 41, 14 वर्ष से कम उम्र के थे, जबकि 78, 14-18 आयु वर्ग के थे।

अधिकारी ने कहा कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों का पता लगाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वे शोषण और तस्करी के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं।

उन्होंने 12 महीने की अवधि के दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के 16 लापता व्यक्तियों का भी पता लगाया, जिससे तलाशे गए व्यक्तियों की कुल संख्या 135 हो गई।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश