नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को धनिया की कीमत 104 रुपये की गिरावट के साथ 15,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 104 रुपये या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 16,495 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश