Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मजबूत वैश्विक रुख के बीच चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 217 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,79,915 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,132 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 49.83 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश