नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुबारक पुर डबास इलाके में बैग बनाने वाली एक फैक्टरी में बुधवार को भीषण आग लगने के बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, अपराह्न दो बजकर 40 मिनट पर मीर विहार में शिव मंदिर के पास स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद शुरू में दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेज गया।
उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर दमकल की चार और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजकर पांच मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया तथा शाम पांच बजकर 10 मिनट तक आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।
डीएफएस ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग 65 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी जिसका इस्तेमाल बैग बनाने के लिए किया जा रहा था।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश