Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

तमिलनाडु में 19.8 किलोग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

रामनाथपुरम, चार नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में पुलिस ने 19.8 किलोग्राम चरस जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को श्रीलंका भेजा जाना था। उन्होंने कहा कि तस्करी के बारे खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने समुद्र तट से आरोपी को दो किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा।

आरोपी से पूछताछ के बाद उसके घर से करीब 18 किलोग्राम चरस बरामद की गयी।

केंद्र सरकार के स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अनुसार, जब्त चरस की कीमत भारत में 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि श्रीलंका में इसकी कीमत तीन गुना तक बढ़कर करीब 10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है।

इस बड़ी बरामदगी के अलावा, रामनाथपुरम जिला पुलिस ने हाल ही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेरूा अभियान के दौरान छह अन्य मामले दर्ज किए। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और आठ से नौ किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश