Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राजस्थान सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में आयोजित किया जाएगा भव्य कार्यक्रम

जयपुर, चार नवंबर (भाषा) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आयोजन के सिलसिले में बुधवार को यहां उच्च स्तरीय बैठक की।

उन्होंने बताया कि शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

शर्मा ने कहा कि आगामी समय में भी विकास की इस निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने इस विजन को अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर में भव्य आयोजन कर जनता के सामने रखेगी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी वार्ड अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक गांव और शहरों के समग्र विकास का 'ब्लूप्रिंट' तैयार किया है और राजस्थान 30 योजनाओं में अग्रणी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान इन सभी उपलब्धियों को दर्शाते हुए विकास की तेज गति और हमारी नीतियों को आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब