Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दीपावली पर लखनऊ मेट्रो के समय में बदलाव, सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी सेवाएं

लखनऊ, चार नवंबर (भाषा) दीपावली के मौके पर आगामी आठ नवंबर को लखनऊ मेट्रो की ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार दीपावली पर सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

बयान के मुताबिक दोनों टर्मिनल स्टेशनों चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी।

बयान में कहा गया है कि समय में यह बदलाव केवल दीपावली के दिन ही लागू होगा और बाकी सभी दिनों में, लखनऊ मेट्रो की सेवाएं अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार सुबह छह बजे से रात साढ़े 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब