Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गायिका कनिका कपूर पति गौतम हथीरमानी से अलग हुई

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) ‘बेबी डॉल’, ‘लवली’ और ‘दा दा दस्से’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर पार्श्व गायिका कनिका कपूर शादी के चार साल बाद पति गौतम हथीरमानी से अलग हो गयी हैं।

गायिका (48) ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

कनिका ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय मित्रों और परिवार, काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। हम दोनों ने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि जिंदगी में आगे बढ़ने के इस सफर में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बरतें।’’

कनिका की इससे पहले व्यवसायी राज चंडोक से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां अयाना और समारा तथा एक बेटा युवराज शामिल हैं।

वह 1998 में 18 साल की उम्र में राज से शादी कर लंदन चली गई थीं। वहां वह कई साल तक रहीं और अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। दोनों 2012 में अलग हो गए, जिसके बाद कनिका संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए भारत लौट आईं।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश