Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रिवोल्ट मोटर्स बिहार पुलिस को 1,100 इलेक्ट्रिक बाइक की आपूर्ति करेगी

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता रिवोल्ट मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसे बिहार पुलिस से अपनी कम्यूटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'ब्लेजएक्स' की 1,100 इकाइयों की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है।

रतनइंडिया एंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ने बयान में कहा कि बाइक की आपूर्ति अगले साल जनवरी तक की जाएगी। हालांकि, कंपनी इस महीने ही ऑर्डर पूरा करने का प्रयास कर रही है।

रिवोल्ट मोटर्स के अनुसार, ब्लेजएक्स एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी बैटरी निकाली भी जा सकती है, जिससे चार्जिंग में सुविधा मिलती है। बाइक में जीपीएस की सुविधा होने से उसकी लोकेशन पर भी नजर रखी जा सकती है।

रतनइंडिया एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि बिहार पुलिस से मिला यह ऑर्डर कंपनी के संस्थागत कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थागत ग्राहकों की जरूरतें व्यक्तिगत ग्राहकों से अलग होती हैं और इस तरह के ऑर्डर से कंपनी को अपने उत्पादों को वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में इस्तेमाल करने का अवसर मिलता है।

कंपनी ने कहा कि इस ऑर्डर से व्यक्तिगत ग्राहकों के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच भी उसकी इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय