नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्टूबर यानी पहले सात महीनों में 9,332 फ्लैट बेचे हैं। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 80 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डीडीए ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,198 फ्लैट बेचे थे।
डीडीए ने पिछले कुछ महीनों में निम्न आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और उच्च आय वर्ग (एचआईजी) की तीनों प्रमुख श्रेणियों में कई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं।
डीडीए ने बयान में कहा, ‘‘4,134 अधिक फ्लैट की बिक्री हुई है, जो डीडीए की आवासीय पहल में जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।
भावी खरीदारों को अतिरिक्त अवसर देने के लिए डीडीए ने पहले आओ, पहले पाओ आधार पर जारी आवासीय योजनाओं में बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दी है।
इन योजनाओं में डीडीए कर्मयोगी आवास योजना-2025, डीडीए कर्मजीवी आवास योजना- 2026 और डीडीए नागरिक आवास योजना-2026 शामिल हैं।
भाषा यासिर अजय
अजय