Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पाकिस्तान में पुलिस मुठभेड़ में दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गए

पेशावर, चार नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस से बचकर भागने की कोशिश के दौरान दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना लक्की मरवत के गांडी चौक पर हुई। पुलिस ने गहरे रंग के शीशों वाली एक कार को रोकने की कोशिश की लेकिन उसमें सवार संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गए जबकि घायल हुआ एक अन्य संदिग्ध फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि फरार संदिग्ध की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है और मारे गए संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है।

एक अन्य घटना में, बुधवार सुबह उत्तर-पश्चिमी प्रांत के टैंक जिले में संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद एक थाने पर हुई भारी गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ड्रोन हमले के बाद मलाजई थाने पर भारी गोलीबारी हुई। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव