Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बलिया में सिलेंडर फटने से महिला की मौत

बलिया (उप्र), चार नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सिलेंडर फटने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रघुनाथ पुर गांव में मंगलवार रात विजय लक्ष्मी चौरसिया खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि परिजन ने सिलेंडर को घर के बाहर फेंका तो वह कुछ देर बाद फट गया और विजय लक्ष्मी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।

थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब