Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

नेकां विधायक मुबारक गुल समर्थकों से मिले, पार्टी नेतृत्व से मतभेदों पर चुप्पी साधी

श्रीनगर, चार नवंबर (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के छह बार के विधायक मुबारक गुल ने उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों पर बुधवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुल ने 27 अक्टूबर को पार्टी को चार नवंबर तक का समय दिया था कि वह मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने समेत उनकी अन्य मांगों पर विचार करे।

नेकां विधायक ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गुल ने कहा कि वह उचित समय पर इस बारे में बयान देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करता हूं, जो दशकों से मुझसे जुड़े हुए हैं।’’

हालांकि, गुल ने कहा कि फिलहाल वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।

गुल ने कहा, ‘‘ईश्वर की इच्छा से उचित समय पर चीजें सामने आएंगी... मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है। मैं संघर्ष करने वाला व्यक्ति हूं और संघर्ष जारी रखूंगा।’’

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश