Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

लोकतंत्र बचाओ रैली पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है: रालोद प्रमुख जयंत

गोरखपुर (उप्र), चार नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि गोरखपुर में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली पूरे देश की आवाज है और यह केवल शहर या पूर्वांचल क्षेत्र तक सीमित नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और राजग के अन्य नेताओं की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इस जनसभा में गोरखपुर की देशभक्ति की भावना और आजादी की लड़ाई की झलक दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, ''आज लोकतंत्र को बचाने और देश के सामने देशभक्ति की उस भावना को लाने के लिए यहां समुद्र की तरह उमड़ी विशाल भीड़ केवल गोरखपुर या पूरे पूर्वांचल की आवाज नहीं है। यह पूरे देश की आवाज है।''

गोरखपुर को क्रांतिकारियों की धरती बताते हुए चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान को याद किया।

उन्होंने क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का भी जिक्र किया, जिन्हें गोरखपुर जेल में फांसी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि इस शहर की मिट्टी, फूलों और लोगों में आज भी देशभक्ति की भावना और अत्याचारी शासकों के खिलाफ संघर्ष की भावना दिखाई देती है।

अपने संबोधन के अंत में चौधरी ने शायर फिराक गोरखपुरी की कविता की पंक्तियां पढ़ीं, ''जमीन भी जाग रही है, फलक भी जाग रहा है, उठो कि कारवां-ए-शौक चल खड़ा हुआ है।''

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब