Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

केरलम कैबिनेट ने समुद्री संग्रहालय, समुद्री जीव उद्यान स्थापित करने को मंजूरी दी

तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर (भाषा) केरलम मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय और समुद्री जीव उद्यान परियोजनाओं को लागू करने के लिए गठित विशेष इकाई (एसवीपी) के ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ और ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ के मसौदे को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह जानकारी दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सतीशन ने कहा कि एसपीवी को कंपनी अधिनियम की धारा आठ के तहत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा और शुरुआत में इसे एक फाउंडेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी 'मिशन समुद्र' परियोजना का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का आर्थिक मॉडल बाद में तय किया जाएगा।

सतीशन ने कहा, ''दोनों परियोजनाएं केरलम के पर्यटन क्षेत्र की पहचान बनेंगी।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय में केरलम के समृद्ध समुद्री इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

सतीशन ने कहा, ''ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल हैं। इन पर काम शुरू हो चुका है। जैसा कि मैंने पहले बताया था, हमें उम्मीद है कि छह महीने में हम अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कर लेंगे। दोनों परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।''

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश