Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उप्र : खनन मामले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

सुलतानपुर (उप्र), चार नवम्बर (भाषा) सुलतानपुर जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए हैं तथा बदमाशों के पास से कई असलहे, जिंदा कारतूस, खाली खोखा, ‘स्कार्पियो’ एवं ‘थार’ गाड़ी बरामद हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चार नवम्बर की सुबह कोतवाली नगर एवं अखण्ड नगर पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में पांच शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि घायल तीन बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो नवम्बर को कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर अमलिया गांव में देर रात अवैध खनन रोकने पहुंचे राजस्व दल पर बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

उन्होंने कहा कि हमले के आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी कोतवाली नगर पुलिस बुधवार सुबह मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में शातिर आरोपी राहुल सिंह के पैर में गोली लगी है तथा उसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार राहुल के साथ नौशाद एवं मनोज नामक बदमाश भी पकड़े गए हैं।

जायसवाल ने बताया कि इसी प्रकार अखंड नगर पुलिस ने भी पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गाड़ी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश सदीप सिंह एवं प्रशांत सिंह खनन मामले में वांछित हैं।

दो नवम्बर को अवैध खनन मामले को रोकने जब राजस्व टीम मौक पर पहुंची थी तब खनन माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव और लेखपाल घायल हुए थे।

स्थानीय पुलिस की लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात को चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

भाषा सं जफर मनीषा राजकुमार

राजकुमार