मियामी, चार नवंबर (एपी) डेमोक्रेटिक पार्टी की डेबी वासरमैन शल्ज ने मंगलवार को फ्लोरिडा के 20वें संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के ब्रेंट एंडरसन को हराया।
वासरमैन ने इस नये निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ने 12वीं बार इस पद पर जीत हासिल की। वह फ्लोरिडा से निर्वाचित होने वाली पहली यहूदी महिला सांसद बन गई हैं।
एंडरसन ने वाणिज्यिक और संपत्ति बीमा कंपनी की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें संपत्ति बीमा की लागत कम करने के उपायों की अनूठी समझ मिली है।
फ्लोरिडा में संपत्ति बीमा की बढ़ती लागत एक बड़ी चिंता का विषय है।
एपी शफीक नरेश
नरेश