Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पीएफसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में मामूली घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में करीब दो प्रतिशत घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,834.39 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 1.15 प्रतिशत बढ़कर 29,234.42 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,901.10 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 19,453.12 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 18,843.74 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक अलग बयान में बताया कि 30 सितंबर, 2026 तक उसका एकीकृत ऋण 11,89,152 करोड़ रुपये रहा।

पीएफसी ने समीक्षाधीन तिमाही में प्रति शेयर 4.10 रुपये का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में शामिल है। यह ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्तपोषण पर ध्यान केंद्रित करती है।

भाषा

यासिर अजय

अजय