Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दिवाली से पहले मुंबई पुलिस ने चोरी की 1.6 करोड़ रुपये की वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटायीं

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) दिवाली से पहले मुंबई पुलिस ने चोरी हुई या खो गई 1.64 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटा दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन वस्तुओं में सोने के 11 गहने, दो कारें, 15 मोटरसाइकिलें और 332 मोबाइल फोन शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने चोरी एवं डकैती के विभिन्न मामलों की जांच के दौरान बरामद किया था।

मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्रीय प्रभाग) धनंजय कुलकर्णी ने लोगों को साइबर ठगी के प्रति आगाह भी किया और उन्हें सलाह दी कि वे अनजान लिंक, संदेशों या कॉल पर भरोसा न करें।

उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की तथा माता-पिता से कहा कि वे अपने बच्चों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर नजर रखें, ताकि उन्हें स्क्रीन की लत से बचाया जा सके।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश