नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में हाल ही में हुए पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से बृहस्पतिवार को मिलेंगे ।
मोदी यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में शाम 4 . 30 बजे भारतीय दल से मिलेंगे ।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘ प्रधानमंत्री इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे।’’
इस मौके पर पैरा कोच, भारतीय पैरालम्पिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी , राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद होंगे ।
भारत ने जापान के आइची नागोया में हुए पैरा एशियाई खेलों में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य समेत 114 पदक जीते ।
भाषा
मोना सुधीर
सुधीर