Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कैलिफोर्निया से एक बार फिर चुनाव जीता

वाशिंगटन, चार नवंबर (भाषा) भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीत लिया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बेरा (61) ने कैलिफोर्निया के तीसरे 'कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट' क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में आठवीं बार जीत दर्ज की है।

पेशे से चिकित्सक अमरीश बाबूलाल ‘अमी’ बेरा सबसे लंबे समय से अमेरिकी कांग्रेस के भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं। वह स्वास्थ्य सेवा और कूटनीति जैसे विषयों पर मुखर रहे हैं।

वह पहली बार 2013 में प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे और अभी विदेशी मामलों की समिति के सदस्य हैं।

चिकित्सा या सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेरा की पृष्ठभूमि का प्रभाव कांग्रेस में उनके काम पर भी दिखा है। उन्होंने हमेशा किफायती स्वास्थ्य सेवा, वैश्विक कूटनीति (विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र) से जुड़े मुद्दों को लेकर मजबूती से आवाज उठाई है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश