Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कोटद्वार का प्रभारी अग्निशमन अधिकारी होटल मालिक से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून, चार नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के सतर्कता विभाग ने बुधवार को पौड़ी जिले में कोटद्वार दमकल स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को एक होटल मालिक से कथित तौर पर छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, भूपेश त्यागी को एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से की गई शिकायत में लैंसडौन स्थित उसके होटल को अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने के एवज में त्यागी द्वारा उससे बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया गया और आरोपी अधिकारी को कथित रिश्वत के छह हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

भाषा दीप्ति मनीषा अमित

अमित