Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मनवंत और श्रेयस के शानदार प्रदर्शन से कर्नाटक की असम पर बड़ी जीत

गुवाहाटी, चार नवंबर (भाषा) मनवंत कुमार के नाबाद शतक के बाद स्पिनर श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी की शानदार गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के तीसरे दिन असम को पारी और 314 रन से करारी शिकस्त दी।

कर्नाटक को इस मैच में बोनस सहित सात अंक मिले जिससे उसके 16 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है।

कर्नाटक ने सुबह अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 496 रन से आगे बढ़ाई और छह विकेट पर 577 रन बनाकर घोषित की। इस तरह से उसने 442 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

पहली पारी में 135 रन बनाने वाली असम की टीम दूसरी पारी में केवल 128 रन बना पाई जिससे आठ बार के चैंपियन ने एक दिन से भी अधिक समय शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।

लेग स्पिनर श्रेयस (39 रन देकर चार) और बाएं हाथ के स्पिनर शेट्टी (28 रन देकर तीन) ने फिर से अपनी बलखाती गेंदों का कमाल से असम के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए।

इससे पहले मनवंत (नाबाद 100) ने 53 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए केवल 108 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अमलंज्योति दास की गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल किया। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी का यह मौजूदा सत्र में दूसरा शतक है।

मनवंत ने दो सप्ताह पहले बेंगलुरु के अलूर में सौराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक बनाया था।

असम की दूसरी पारी में कप्तान डेनिश दास ने 74 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

भाषा

पंत मोना

मोना