Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

राहुल गांधी का व्यवहार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के अनुरूप नहीं: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

हैदराबाद, चार नवंबर (भाषा)भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने बुधवार को राहुल गांधी के संसदीय लोकतंत्र में विश्वास को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का व्यवहार लोकसभा में विपक्ष के नेता के पद के अनुरूप नहीं है।

राव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘विदेशी संबंध’ हैं और इस मुद्दे पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश ने शायद ही कभी विपक्ष का इतना ‘अक्षम’ नेता देखा हो, जिसे लोकतंत्र और संसद की भाषा ही समझ नहीं आती।

राव ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के विशेष सत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य मुद्दों पर राहुल गांधी को बहस की चुनौती दी थी लेकिन कांग्रेस नेता संसद में आने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने किसी अन्य स्थान पर चर्चा करने की बात कही थी।

राव ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘संसदीय लोकतंत्र में उनका किस तरह का विश्वास है?’’

उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि यदि उनमें ‘साहस’ है तो वह संसद में बहस करें।

राव ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेता के विदेशी संबंधों को उजागर करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (कांग्रेस के) विदेशी संबंध हैं। कांग्रेस चीन के साथ समझौता करती है। इसलिए, किनके विदेशी देशों के साथ संबंध हैं, आइए संसद में इस पर जरूर चर्चा करें।’’

उन्होंने कहा कि संसद में उपस्थित होना और जनता के लिए बहस करना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है।

राव ने दावा किया कि राहुल गांधी संसद से ‘भाग जाते हैं।’ उन्होंने कहा कि उनका यह व्यवहार ‘विपक्ष के नेता के पद के अनुरूप नहीं है।’

राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘विपक्ष को राष्ट्रविरोधी’ कहने के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके विदेशी संबंधों को लेकर लगाए गए आरोपों पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं दायर किया?

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश