Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) बुधवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि13 : युवा कांग्रेस लीड निलंबन

रामलीला मैदान की रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी निलंबित

नयी दिल्ली, भारतीय युवा कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होने पर सात राज्यों के अपने 200 से अधिक पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

वि15 : अमेरिका डेमोक्रेट चुनाव

डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल

वाशिंगटन, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है जो वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाले शासन को करारा झटका है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में विरोध के एक नए दौर की शुरुआत है।

दि15 : कांग्रेस अमेरिका मध्यावधि

अमेरिका के मध्यावधि चुनावों ने संस्थागत संतुलन बहाल किया, भारत में 2014 से यह बिगड़ा है: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों ने उस संस्थागत संतुलन को बहाल किया है, जो गणतांत्रिक लोकतंत्र के मूल में है और भारत में 2014 से यह खतरनाक ढंग से बिगड़ा हुआ है।

अर्थ15 : चीनी दाम

चीनी के दाम एक महीने में चार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़े, खुदरा कीमत 59.50 रुपये

नयी दिल्ली, त्योहारों के दौरान आपूर्ति की कमी दूर करने के लिए सरकार के प्रयासों के बावजूद खुदरा एवं थोक बाजारों में चीनी की कीमतें पिछले एक महीने में चार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक बढ़ गई हैं।

प्रादे32 : अरुणाचल बंद

अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर बंद का मिला-जुला असर, सरकारी कार्यालय खुले रहे, दुकानें बंद

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पीपुल्स राइट्स एक्शन कमेटी (पीआरएसी) द्वारा सुबह पांच बजे से आहूत 12 घंटे के बंद का बुधवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। इस दौरान सरकारी कार्यालय खुले रहे, जबकि दुकानें बंद रहीं।

प्रादे36 : उप्र मायावती बसपा बैठक

मायावती बृहस्पतिवार को अहम बैठक में बसपा की सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती बृहस्पतिवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

अर्थ10 : पीएमआई सेवा

देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अक्टूबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर

नयी दिल्ली, देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अक्टूबर में चार महीने की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। मांग में मजबूती से कारोबारी गतिविधियों और नए ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई, जबकि लागत का दबाव कम हुआ।

वि17 : नेपाल लीड मिसरी

विदेश सचिव मिसरी ने नेपाल के विदेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

काठमांडू, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने तथा लंबे समय से जारी मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

खेल9 : खेल भारत लीड पारी

भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर ढेर किया

ऑकलैंड, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने अनुकूल परिस्थितियों में मिलकर नौ विकेट लिए जिससे भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 185 रन पर ढेर कर दिया।

खेल12 : खेल हॉकी महिला एसीटी कार्यक्रम

महिला चैंपियंस ट्रॉफी: मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा भारत

नयी दिल्ली, भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा खिताब जीतने की कवायद में 19 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाले छह देशों के टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा