Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मणिपुर में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन उग्रवादी मारे गए

इंफाल, चार नवंबर (भाषा) मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम तीन उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब चार बजे अलग-अलग नगा उग्रवादी संगठनों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इनमें जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेयूएफ-जेन्चुई) और उसके प्रतिद्वंद्वी समूहों के कैडर के शामिल होने की आशंका है।

अधिकारियों के अनुसार यह गोलीबारी नगा-बहुल जिले के खौपम इलाके में स्थित ताओदाइजांग गांव में हुई।

स्थानीय लोगों ने मारे गए लोगों के शव बरामद किए।

इस घटना के बाद दोनों समूहों के बीच आगे हिंसा को रोकने की कोशिश में महिलाओं के नेतृत्व में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए भी कैडर से गोलीबारी रोकने की अपील की। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा