Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ईडी ने निवेश ‘धोखाधड़ी’ मामले में ओडिशा, बंगाल में छापेमारी की

भुवनेश्वर, चार नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमाकर्ताओं के साथ 120 करोड़ रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह जांच ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी के अनुसार, प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ‘कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज’ के नाम से संचालित एक धोखाधड़ी योजना के तहत आम लोगों को यह कहकर निवेश करने के लिए लुभाया गया कि उनके पैसे को शेयर बाजार की गतिविधियों में लगाया जाएगा और उन्हें हर महीने 3.5 से सात प्रतिशत तक का निश्चित मुनाफा मिलेगा।

ईडी ने बताया कि इस योजना के प्रवर्तकों ने लोगों से लगभग 120 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही छापेमारी में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुल 10 परिसरों को शामिल किया गया। इनमें कल्पना फाइनेंशियल और उसके निदेशक अमित मंडल के परिसर भी शामिल हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा