मलप्पुरम (केरलम), चार नवंबर (भाषा) केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी ए जॉन ने छात्रों से पारंपरिक रोजगार के विकल्पों से आगे बढ़कर उद्यमिता अपनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया है।
जॉन ने मलप्पुरम स्थित एक कॉलेज के पहले दीक्षांत समारोह और उसके एक इमारत के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि गांवों में पले-बढ़े छात्रों को बड़े सपने देखने चाहिए और अपनी आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने के लिए अच्छी शिक्षा हासिल करनी चाहिए।
मंत्री ने मंगलवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं है बल्कि वे छात्रों में वह आत्मविश्वास और व्यावहारिक अनुभव विकसित करने में भी मदद करते हैं जो बाहरी दुनिया का सामना करने के लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नयी तकनीकों के आने से रोजगार के परिदृश्य में बदलाव आ रहा है इसलिए छात्रों को अपने विचारों को ऐसे उत्पादों में बदलने के अवसर तलाशने चाहिए जिन्हें बाजार में बेचा जा सके।
मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जीवन में किसी व्यक्ति को मिलने वाले सबसे बेहतरीन उपहारों में से एक बताया।
भाषा प्रचेता अमित
अमित