Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मेघालय: मंत्रिमंडल में फेरबदल, पॉल लिंगदोह को पर्यटन, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

शिलांग, चार नवंबर (भाषा) मेघालय सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पॉल लिंगदोह को पर्यटन, समाज कल्याण तथा कला एवं संस्कृति विभागों की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा की सलाह पर राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की। विभागों का यह आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

नए विभागीय आवंटन के तहत टिमोथी डी. शिरा को कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली और जल संसाधन विभागों का प्रभार दिया गया है।

पॉल लिंगदोह ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह पिछले सप्ताह अपनी मूल पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) छोड़कर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए थे। उनके दो अन्य सहयोगियों ने भी एनपीपी का दामन थामा था। इसके बाद यूडीपी के पास केवल एक विधायक रह गया।

इससे पहले पिछले महीने यूडीपी के आठ अन्य विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और लाबान के विधायक सनबोर शुल्लई को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, कराधान, विधिक माप विज्ञान तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाषा

रंजन अमित

अमित