Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

वीडियो में कांग्रेस सांसद पार्टी की महिला सांसद को थप्पड़ मारते दिखे, दोनों ने घटना को तूल नहीं दिया

नागपुर, चार नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में एक महिला सांसद प्रतिभा धानोरकर को हल्के से थप्प्ड़ मारते रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बर्वे का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि दोनों नेताओं ने इसे एक मजाक बताया।

यह घटना एक नवंबर को दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्ष की प्रदर्शन रैली के दौरान एक खड़ी बस के अंदर हुई थी।

वीडियो में धानोरकर, सांसद वर्षा गायकवाड़ के बगल में बैठी हंसती नजर आ रही हैं। इसी दौरान बर्वे उनके पास खड़े दिखते हैं और उन्हें हल्के से थप्पड़ मारते हैं।

चंद्रपुर से लोकसभा सांसद धानोरकर बर्वे की इस हरकत से चौंकती और नाराज नजर आती हैं।

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बर्वे ने कहा कि धानोरकर उनकी छोटी बहन जैसी हैं और यह वीडियो पार्टी के विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे केवल मजाक कर रहे थे और इस घटना का कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने नागपुर में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व को कथित तौर पर भेजे गए उस ईमेल को भी 'फर्जी' बताया, जिसमें घटना को लेकर शिकायत की गई थी।

वहीं, दूसरी ओर धनोरकर ने भी इस घटना को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह और पार्टी की कुछ अन्य महिला नेता बर्वे की वैवाहिक स्थिति को लेकर मजाक कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने भी हंसी-मजाक में उन्हें हल्की चपत लगा दी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा