Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

झारखंड में तीन लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में तीन करीबी रिश्तेदार गिरफ्तार

खूंटी, चार नवंबर (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में दो बहनों सहित तीन लड़कियों से उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, तीनों पीड़ितों के बयानों के आधार पर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना दो नवंबर को खूंटी थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, एक लड़की ने सोमवार को अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनों को आमंत्रित किया था।

पुलिस के मुताबिक, पार्टी के बाद आरोपी लड़कियों को कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर ले गए और उनका यौन शोषण किया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा,'हमने घटनाओं के संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों वयस्क हैं और आरोपी लड़कियों के करीबी रिश्तेदार हैँ। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िताओं की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और । मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित