Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मणिपुर में म्यामां के नागरिक के पास से नौ किलोग्राम अफीम जब्त, व्यक्ति गिरफ्तार

इंफाल, चार नवंबर (भाषा) मणिपुर के चूराचांदपुर जिले में म्यामां के 29 वर्षीय एक नागरिक के पास से नौ किलोग्राम अवैध अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान म्यामां के टोंजांग कस्बे के लोमजांग गांव निवासी लियानलामहाउ मानलुन के रूप में हुई है। चूराचांदपुर जिला पुलिस की एक टीम ने सोमवार को उसे एल कानन गांव से गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.05 किलोग्राम अफीम और म्यांमा डाक एवं दूरसंचार सेवा का एक पहचान पत्र जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा