Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छठ पूजा से पहले बंगाल के शहरी विकास मंत्री ने राज्य में घाटों का निरीक्षण किया

कोलकाता, चार नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को शहर के विभिन्न घाटों का दौरा कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री ने कहा कि वह खुद घाटों की स्थिति देखना चाहती थीं ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी वाले इस पर्व का आयोजन सुचारु और सुरक्षित तरीके से हो सके।

पॉल ने निरीक्षण के बाद कहा, ‘‘घाट साफ नहीं हैं। पूजा से पहले इसे ठीक करना होगा।’’

उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि वे छठ पूजा के दो प्रमुख दिनों यानी 15 और 16 नवंबर को उच्च ज्वार की स्थिति को ध्यान में रखें क्योंकि इन दिनों नदी के किनारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होंगे।

हुगली एक ज्वारीय नदी है और उच्च ज्वार के दौरान घाटों पर पानी का स्तर तेजी से बदल सकता है।

श्रद्धालु 15 नवंबर की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य की पूजा के साथ इस उत्सव का समापन होगा।

कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में हिंदी भाषी समुदाय द्वारा सूर्य देव को समर्पित छठ पूजा बेहद उत्साह के साथ मनाई जाती है।

इस उत्सव में श्रद्धालु पानी में खड़े होकर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय 'अर्घ्य' देते हैं, जिससे हर साल अधिकारियों के लिए घाटों पर स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रमुख चिंताएं होती हैं।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा