Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बीएचईएल को अदाणी पावर से 28,000 करोड़ रुपये तक के ठेके मिले

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएचईएल को अदाणी पावर से 28,000 करोड़ रुपये तक की चार परियोजनाओं के ठेके मिले हैं।

बीएचईएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए ठेकों में उपकरणों (बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के साथ सहायक उपकरणों) की आपूर्ति तथा संबंधित परियोजनाओं के लिए समझौते के तहत सहमत सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘उसे अदाणी पावर लिमिटेड से 2x800 मेगावाट की चार परियोजनाओं के ठेके मिले हैं।’’

ठेके के आकार के बारे में बीएचईएल ने कहा कि प्रत्येक परियोजना का मूल्य जीएसटी (माल एवं सेवा कर) को छोड़कर 5,000-7,000 करोड़ रुपये है।

विविध कारोबार वाले अदाणी समूह का हिस्सा अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) भारत की सबसे बड़ी निजी तापीय बिजली उत्पादक कंपनी है।

बीएचईएल भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है। उसे बिजली, पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस, परिवहन, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में कई दशकों का अनुभव है।

भाषा निहारिका

निहारिका