ठाणे, चार नवंबर (भाषा) शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व विधायक डॉ. संतोष तारफे बुधवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक शिवसेना में शामिल हो गए। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शिवसेना कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, हिंगोली जिले के पूर्व विधायक तारफे का पार्टी में स्वागत करते हुए शिंदे ने कहा कि उनके नेतृत्व से आदिवासी समुदाय के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि तारफे के साथ शिवसेना (यूबीटी) के हिंगोली के कुछ अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी शिवसेना में शामिल हुए।
भाषा रंजन मनीषा
मनीषा