Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मायावती बृहस्पतिवार को अहम बैठक में बसपा की सांगठनिक मजबूती, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी

लखनऊ,चार नवंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती बृहस्पतिवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

बसपा की उत्तर प्रदेश प्रदेश इकाई द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह बैठक यहां माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होगी।

बयान में कहा गया कि बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने और मायावती द्वारा पहले जारी किए गए निर्देशों पर हुई प्रगति का आकलन करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसमें कहा गया कि बसपा प्रमुख चुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन और समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी के समर्थन आधार को बढ़ाने के उपायों पर भी नए निर्देश जारी करेंगी।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं। हालांकि अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

दलित वोट पर प्रभाव रखने वाली बसपा ने स्पष्ट किया है कि वह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।

भाषा जफर मनीषा अमित

अमित