ऑकलैंड, चार नवंबर (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां खेले जा रहे पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का खेल बारिश के कारण रोकना पड़ा।
बारिश ने जब खलल डाला तब भारत ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 54 रन बनाए थे। विराट कोहली 29 और कप्तान शुभमन गिल 17 रन पर खेल रहे थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पहले ओवर में आउट हो गए थे।
भारत को जीत के लिए अब 132 रन की दरकार है। न्यूजीलैंड की पारी 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी।
भाषा
पंत
पंत