Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी नेपाल पहुंचे

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, चार नवंबर (भाषा) भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बुधवार को नेपाल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा के लिए आधार तैयार करना है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नेपाल के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गेहेंद्र राजभंडारी और नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने विदेश सचिव मिसरी का स्वागत किया।

मिसरी नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर नेपाल आए हैं। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है।

विदेश सचिव मिसरी इस दौरान नेपाल के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। बुधवार को वह नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे और विदेश सचिव राय के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार उनके प्रधानमंत्री शाह से भी मुलाकात करने की संभावना है। प्रधानमंत्री शाह नवंबर के आखिरी हफ्ते में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं।

दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद विदेश सचिव मिसरी बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली लौट आएंगे।

जुलाई 2024 में भारत के विदेश सचिव का पद संभालने के बाद मिसरी की यह दूसरी नेपाल यात्रा है।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा