Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ईडी ने पंजाब से ‘आप’ विधायक, उनके परिवार के परिसरों पर धन शोधन मामले में छापे मारे

चंडीगढ़, चार नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी संपत्तियों पर कथित कब्जे और अन्य आरोपों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके परिवार के परिसरों पर बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत कुल सात जगहों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि ‘आप’ की पंजाब इकाई की महिला शाखा की अध्यक्ष एवं मोगा से विधायक अरोड़ा, उनके परिजनों, सहयोगियों और उनके पति डॉ. राकेश अरोड़ा से जुड़े एक नशामुक्ति अस्पताल सहित कई स्थानों की तलाशी ली गई।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का यह मामला पंजाब पुलिस की जून 2024 की उस प्राथमिकी से संबद्ध है जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 754ए के लिए अधिग्रहित सरकारी भूमि के फर्जी दाखिल-खारिज और मोगा जिले में मुआवजे के गलत वितरण का आरोप लगाया गया था।

ईडी की यह कार्रवाई अगले साल की शुरुआत में प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुई है।

भाषा खारी रंजन

रंजन