Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

शाहदरा में 311 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शाहदरा जिले के बलबीर नगर इलाके से 311.97 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को बलबीर नगर स्थित एक मकान पर छापेमारी की गई, जहां से अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हर्षित मित्तल (26) को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान उसके आवास से 311.97 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शाहदरा थाने में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्षित मित्तल एक रेस्तरां में दैनिक मजदूरी पर काम करता है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि आर्थिक तंगी के कारण वह अवैध रूप से पटाखे बेचने काम करने लगा ।

भाषा नोमान रंजन

रंजन