नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी इंडीक्यूब स्पेसेज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अधिक राजस्व के बावजूद 5.86 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है।
कंपनी कॉरपोरेट जगत को प्रबंधित कार्यालय स्थल उपलब्ध कराती है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसको 29.86 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
रियल एस्टेट कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 492.16 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 366.59 करोड़ रुपये थी।
इंडीक्यूब के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋषि दास ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही भी इंडीक्यूब के लिए शानदार रही। इस दौरान कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक 475 करोड़ रुपये का तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 34 प्रतिशत अधिक है।’’
वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में इंडीक्यूब को 29.75 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 66.62 करोड़ रुपये था। पहली छमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 940.97 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 690.71 करोड़ रुपये थी।
भाषा निहारिका
निहारिका
निहारिका